अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार बहरैन के शेख़ ईसा क़ासिम के प्रतिनिधि शेख़ अब्दुल्लाह अलदक़ाक़ ने आले ख़लीफ़ा सरकार के प्रतिनिधि मंडल के इस्राईल के सरकारी दौरे की निंदा करते हुए कहा है कि इस दौरे का मक़सद फ़िलिस्तीनियों की क़ातिल सरकार के साथ संबंधों को बेहतर बनाना है।
उन्होंने कहा कि इस्राईल के साथ संबंध अच्छे बनाने के लिए आले ख़लीफा सरकार की कोशिश निंदनीय है और इस्राइल के साथ संबंध बनाने और उनके अवैध क्षेत्रों का दौरा करने वालों का बहुत जल्द नामो निशान मिट जाएगा।
दूसरी ओर बहरैन के सबसे बड़े राजनीतिक, धार्मिक संगठन अलविफ़ाख़ के डिप्टी सेक्रेटरी जनरल हुज्जतुलइस्लाम हुसैन अलहदीदी ने भी बहरैनी प्रतिनिधिमंडल द्वारा अवैध राष्ट्र इस्राईल के दौरे की निंदा करते हुए कहा है कि यह प्रतिनिधिमंडल बहरैन की जनता के प्रतिनिधि नहीं है बल्कि आले ख़लीफ़ा के लोग हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि बहरैनी जनता चाहे वह शिया हो या सुन्नी, आले ख़लीफ़ा की इस हरकत की भरपूर निंदा करते हैं।
25 जनवरी 2018 - 18:13
समाचार कोड: 879182
उन्होंने कहा कि बहरैनी जनता चाहे वह शिया हो या सुन्नी, आले ख़लीफ़ा की इस हरकत की भरपूर निंदा करते हैं।