25 जनवरी 2018 - 17:54
यमनी सेना ने सऊदी गठबंधन के जासूस ड्रोन को मार गिराया।

इससे पहले भी सरकारी सेना ने कई ड्रोन मार गिराए हैं, कुछ समय पहले यमनी फ़ोर्सेस ने एक जासूसी विमान को मार गिराने का दावा किया था, जिस की वाशिंगटन ने पुष्टि भी की थी....

अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार अंसारुल्लाह ने यमन के अलक़रामीश क्षेत्र में सऊदी गठबंधन सेनाओं के एक जासूसी ड्रोन विमान को मार गिराया है।
अंसारुल्लाह का कहना है कि यमन के मआरिब प्रांत के अलक़रामीश में सऊदी गठबंधन सेना का एक ड्रोन विमान मार गिराया गया।
ज्ञात रहे कि इससे पहले भी मआरिब प्रांत के सरवाह क्षेत्र में भी सऊदी गठबंधन के एक जासूस ड्रोन विमान को गिरा दिया था।
यमन की सेना का कहना है कि 2017 में कुल 29 सऊदी ड्रोन गिराए गए हैं। यमनी सूत्रों के अनुसार यमनी क्रांतिकारी फ़ोर्सेज़ ने अमेरिकी जासूस एम क्यू 9 को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया था।
इससे पहले भी सरकारी सेना ने कई ड्रोन मार गिराए हैं, कुछ समय पहले यमनी फ़ोर्सेस ने एक जासूसी विमान को मार गिराने का दावा किया था, जिसकी वाशिंगटन ने पुष्टि भी की थी।