अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार जान बचाकर भागने वाले रोहिंग्या मुसलमानों ने बताया है कि सरकार के सभी वादों के बावजूद म्यांमार की सेना और कट्टरपंथी बुद्धिस्टों के हाथों राख़ीन के मुस्लिम आबादी वाले गांवों में आग लगाई जा रही है, और मुसलमानों के नरसंहार का सिलसिला जारी है।
यह हमले ऐसे समय में किए जा रहे हैं जब समझौते के अनुसार बांग्लादेश से रोहिंग्या के पनाह लेने वालों की म्यांमार वापसी का समय आ रहा है।
मंगलवार से उन्हें वापस म्यांमार आना था, जिसे रोक दिया गया है।
म्यांमार की सरकार ने रोहिंग्या मुसलमानों की नागरिकता समाप्त करके उन से सभी सामाजिक और मानवाधिकार छीन लिए हैं।
24 जनवरी 2018 - 17:46
समाचार कोड: 879031
म्यांमार की सरकार ने रोहिंग्या मुसलमानों की नागरिकता समाप्त करके उन से सभी सामाजिक और मानवाधिकार छीन लिए हैं।