अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार मोहम्मद रसूलुल्लाह नामी सैनिक अभ्यास के दूसरे दिन ईरानी नेवी के फ्लोटिंग यूनिट ने काफ़ी ऊंचाई तक मार करने वाले क़दीर क्रूज़ मिसाइल का सफ़ल परीक्षण किया है।
क़दीर क्रूज़ मिसाइल का पहली बार परीक्षण किया गया है, इस मिसाइल में इलेक्ट्रॉनिक वार फ़ेयर के ख़िलाफ शक्ति और निचली सतह पर उड़ने की भरपूर क्षमता पाई जाती है।
इस मिसाइल को अतिआधुनिक मिसाइलों में गिना जाता है, इस मिसाइल की सबसे बड़ी विशेषता निशाने पर सही लगना और उसे पूरी तरह नष्ट कर देना है।
यह सैन्य अभ्यास सोमवार से शुरू हुआ है जिसका उद्देश्य क्षेत्र के देशों के लिए शांति और मित्रता का पैग़ाम है।
23 जनवरी 2018 - 18:24
समाचार कोड: 878846
यह सैनिक अभ्यास सोमवार को शुरू हुआ था, इनका पैग़ाम क्षेत्र के देशों के लिए शांति और मित्रता का पैग़ाम है।