अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस के फ़िलिस्तीन के दौरे के दौरान फ़िलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति माइक पेंस की तस्वीरों में आग लगाई।
सूत्रों के अनुसार बैतलेहम में फ़िलिस्तीनियों ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति के दौरे के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया, इस मौके़ पर उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति माइक पेंस की तस्वीरों को आग लगाई।
ज्ञात रहे कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति मिस्र और जार्डन का दौरा पूरा करके कल रात फ़िलिस्तीन पहुंचे हैं, जहां वह इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से भेंट करेंगे।
23 जनवरी 2018 - 17:55
समाचार कोड: 878842
अमेरिकी उपराष्ट्रपति मिस्र और जार्डन का दौरा पूरा करके कल रात फ़िलिस्तीन पहुंचे हैं, जहां वह इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे......