21 जनवरी 2018 - 03:47
ईरान में कैंसर की दवा का विमोचन।

ईरान में तैयार की जाने वाली यह दवा अंतरराष्ट्रीय पैमाने पर पूरी खरी उतरती है

अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार ईरान में दवा तैयार किए जाने के एक केंद्र में  neofor नामक दवा का विमोचन किया गया है।
यह दवा पहली बार ईरान में तैयार की गई है, जो कैंसर की बीमारी में काम आती है जबकि इस दवा का हड्डी या बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन में भी इस्तेमाल होता है।
 ईरान में तैयार की जाने वाली यह दवा अंतरराष्ट्रीय पैमाने पर पूरी खरी उतरती है।
 दवा के विमोचन के समय ईरान के उपराष्ट्रपति इसहाक़ जहांगीरी ने अलबुज़्र प्रांत के अपने दौरे में कई और यूनिट का भी उदघाटन किया।