अहलेबैत (अ ) न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार सीरियन सेना ने एक स्ट्राटेजिक एयरपोर्ट अबू ज़हूर को अपने कंट्रोल में ले लिया है। एयरपोर्ट एरिये में पहुंचते ही सीरियन सेना का सामना आतंकवादी संगठन अन्नुसरा फ़्रंट और अल हिज़्ब तुर्किस्तानी से हुआ।
क्योंकि आज से पहले आतंकवादी इस एयरपोर्ट को एक सैनिक छावनी के रूप में इस्तेमाल करते थे, और यह आसपास के क्षेत्रों में हमले की पॉलिसी बनाने का एक केंद्र भी था।
ज्ञात रहे कि आतंकवादियों ने सितंबर 2015 को इस पर क़ब्ज़ा कर लिया था और क्योंकि यह इदलिब से बहुत ज़्यादा करीब है अतः इदलिब के अपनगरीय क्षेत्रों पर हमलों की तैयारी भी यही से की जाती थी।
इदलिब प्रांत और उसके आसपास के क्षेत्रों में सीरियन सेना के ऑप्रेशन का आरंभ 2017 के शुरू से हुआ था और आज इस एयरपोर्ट पर क़ब्ज़ा कर आतंकवादियों से उनका एक बड़ा केंद्र छीन लिया गया है
20 जनवरी 2018 - 18:35
समाचार कोड: 878348
आतंकवादी इस एयरपोर्ट को एक सैनिक छावनी के रूप में इस्तेमाल करते थे, और यह आसपास के क्षेत्रों में हमले की पॉलिसी बनाने का एक केंद्र भी था.......