अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार ईरानी जनरल का कहना है कि साम्राज्यवाद ने इस्लामी रिपब्लिक ईरान के लिए बहुत ज़्यादा रुकावटें खड़ी की हैं। लेकिन ईरान ने इन सभी रुकावटों को अपने लिए एक नई अपॉर्चुनिटी समझकर उसका लाभ उठाया है।
जनरल बाक़री का कहना था कि इस्लामी रिपब्लिक ईरान पूरे क्षेत्र को साम्राज्यवादी शक्तियों के चंगुल से निजात दिलाएगा।
जनरल मुहम्मद बाक़री ने विभिन्न चैलेंज से निपटने एवं खतरो का मुकाबला करने के लिए ईरान की सेना के तैयार होने का एलान करते हुए कहा है कि ईरान ने विश्व साम्राज्यवाद के सभी मंसूबों को पर पानी फेर दिया है।
उन्होंने ताकीद करते हुए कहा है कि इस्लामी रिपब्लिक ईरान साम्राज्यवाद से पूरे क्षेत्र को नजात दिलाने के लिए एक मज़बूत क़िला है।
जनरल बाक़री नें विश्व शक्तियों की ओर से इस्लामी रिपब्लिक ईरान पर पाबंदियां लगाने की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि विश्व साम्राज्यवाद की ओर से ईरान के लिए हर तरह का ख़तरा पैदा किया जाता रहता है, लेकिन इस तरह की पाबंदियां और रुकावट हमारे लिए एक बेहतरीन मौक़े में बदल गई हैं।
17 जनवरी 2018 - 15:11
समाचार कोड: 877877
विश्व साम्राज्यवाद की ओर से ईरान के लिए हर तरह का ख़तरा पैदा किया जाता रहता है, लेकिन इस तरह की पाबंदियां और रुकावट हमारे लिए एक बेहतरीन मौक़े में बदल गई हैं...........