16 जनवरी 2018 - 19:06
 क़ुद्स को लेकर आले सऊद का घिनौना चेहरा एकबार फिर बेनक़ाब ।

सऊदी मंत्री ने कहा अमेरिका ने यह निर्णय दो साल के लिए टाला है ताकि तब तक हालत सामान्य हो जाएँ और हालत को नियंत्रित किया जा सके ......

अबनाः प्राप्त जानकारी के अनुसार सऊदी अरब के विदेश मंत्री आदिल अल जुबैर ने क़ुद्स संकट पर बात करते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने हमें आश्वासन दिया है कि अमेरिकी दूतावास को तल अवीव से क़ुद्स स्थान्तरित करने के अपने निर्णय से वह अरब शासकों को नाराज़ होने का अवसर नहीं देंगे । सऊदी मंत्री ने कहा अमेरिका ने यह निर्णय दो साल के लिए टाला है ताकि तब तक हालत सामान्य हो जाएँ और हालत को नियंत्रित किया जा सके।