16 जनवरी 2018 - 18:23
अमेरिका के साथ संबंध, ब्रिटेन के लिए महत्वपूर्ण नहीं।

कार्बेन ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हवाले से सबसे मायूसी की बात तो यह है कि ट्रंप ने महिलाओं और विभिन्न धर्मों के बारे में नफ़रत को बढ़वा दिया है........

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः ब्रिटेन की लेबर पार्टी के लीडर जेरीमी कार्बेन ने अमेरिका के साथ संबंधों के बारे में कहा है कि अमेरिका के साथ संबंध ब्रिटेन के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण संबंध नहीं है।
कार्बेन ने कहा कि ब्रिटेन और अमेरिका के बीच महत्वपूर्ण संबंधों जैसी कोई बात नहीं है।
उन्होंने कहा कि हालांकि अमेरिका के साथ संबंध आर्थिक रूप से महत्व रखते हैं, लेकिन ब्रिटेन को दुनिया भर में अधिक महत्वपूर्ण संबंधों को बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए।
कार्बेन ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हवाले से सबसे मायूसी की बात तो यह है कि ट्रंप ने महिलाओं और विभिन्न धर्मों के बारे में नफ़रत का इज़हार किया है।
 हलाँकि कार्बेन ने कहा कि अमेरिका के साथ संबंध इस एतबार से तो महत्वपूर्ण हैं कि उसके पास बड़ी सेना एवं आर्थिक शक्ति है।