अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार सऊदी सैनिकों ने कल अलअवामिया में अब्दुल्लाह मिर्ज़ा अलख़ाफ़ नामी एक जवान को सड़क पर ही गोली मार दी, जवान को मारने के बाद उस को आतंकवादी घोषित करते हुए अपनी झूठी जीत का ऐलान करने लगे।
अकाज़ समाचार पत्र ने लिखा है कि दो महीने पहले होने वाले अब्दुल्लाह अल क़हतानी नामी सैनिक के क़त्ल में इस जवान का हाथ था, जबकि अन्य लोगों ने सोशल मीडिया पर इस जवान को शहीद बताते हुए कहा है कि आले सऊद के जल्लादों ने उसको मार डाला है।
ज्ञात रहे कि सऊदी अरब का अलअवामिया शहर जो आयतुल्लाह निम्र का वतन भी है, आए दिन आले सऊद के अत्याचार का शिकार हो रहा है, जहां पिछले महीने कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था।
16 जनवरी 2018 - 17:18
समाचार कोड: 877747
सऊदी अरब का अलअवामिया शहर जो आयतुल्लाह निम्र का वतन भी है, आए दिन आले सऊद के अत्याचार का शिकार बन रहा है, जहां पिछले महीने कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था......