अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार अमेरिका में मोबाइल फ़ोन पर बैलेस्टिक मिसाइल हमले की ग़लत वार्निंग की वजह से हर तरफ हलचल मच गई।
वार्निंग में कहा गया था कि बैलेस्टिक मिसाइल हमला होने वाला है जल्द से जल्द पनाहगाह ढूंढ ली जाए़, यह कोई मज़ाक नहीं है।
मगर बाद में इसे एक ग़लतफहमी बताया गया, अमेरिकी सरकार ने कहा पैग़ाम ग़ल्ती से चला गया था, वार्निंग प्रेक्टिस की थी।
इस हवाले से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी ब्रीफिंग दी गई, जबकि गवर्नर ने ग़लत समाचार पर जनता से क्षमा चाही।
एयर फोर्स के इमरजेंसी मैनेजमेंट ऑफ़िस की ओर से ट्वीट किया गया कि हवाई हमले का कोई ख़तरा नहीं है।
एयर फोर्स के प्रमुख का कहना है कि यह एक इंसानी ग़लती थी जिसके कारण ग़लत वार्निंग दे दी गई।
15 जनवरी 2018 - 16:36
समाचार कोड: 877550
एयर फोर्स के इमरजेंसी मैनेजमेंट ऑफ़िस की ओर से ट्वीट किया गया कि हवाई हमले का कोई ख़तरा नहीं है.....