अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने अफ़्रीक़ी देशों का अपमान करने पर हेने वाली निंदा के बाद कहा कि वह जातिवाद और पक्षपाती नहीं हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अफ़्रीकी देशों का अपमान करने पर होने वाली निंदा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह जातिवाद और पक्षपाती नहीं हैं। फ़्लोरेडा में गोल्फ़ क्लब में मीडिया से होने वाली बातचीत में उनका कहना था कि मीडिया ने अब तक जिन लोगों के इंटरव्यू लिए हैं शायद वह उन स,बमें सबसे कम पक्षपाती हैं।
ज्ञात रहे कि कुछ दिन पहले ट्रम्प ने अफ़्रीकी देशों, हैती और अलसलवाडोर को अत्यंत बेहूदा शब्द प्रयोग किया था और कहा था कि इन देशों के अप्रवासियों के अमेरिका में आने से रोकना होगा जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र में अफ़्रीकी देशों के प्रतिनिधियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति से अपने शब्द वापस लेने और औपचारिक माफ़ी मांगने को कहा था। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय ने भी ट्रम्प के इस अपमानजनक बयान को पक्षपात बताया है।
15 जनवरी 2018 - 15:37
समाचार कोड: 877530
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने अफ़्रीक़ी देशों का अपमान करने पर हेने वाली निंदा के बाद कहा कि वह जातिवाद और पक्षपाती नहीं हैं।