14 जनवरी 2018 - 14:21
मुहम्मद बिन सलमान से डील नहीं हो पाने पर वलीद बिन तलाल जेल में।

वलीद बिन तलाल को एक खरब रुपए से अधिक देने से इंकार करने पर जेल में डाला गया है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सऊदी उत्तराधिकारी और वलीद बिन तलाल के बीच डील नही हो पाने पर तलाल को जेल भेज दिया गया है।
ब्रिटेन मीडिया के अनुसार सऊदी अरब में राजनीतिक मतभेद के कारण करप्शन के आरोप में गिरफ़्तार अरबपति बिज़नेसमैन वलीद बिन तलाल को फ़ाइव स्टार होटल से जेल स्थानांतरित कर दिया गया है।
वलीद बिन तलाल को एक खरब रुपए से अधिक देने से इंकार करने पर जेल में डाला गया है।
वलीद बिन तलाल सहित कई राजकुमार और कुछ अधिकारियों को 2 महीने पहने गिरफ़्तार किया गया था, गिरफ़तार लोगों को एक फ़ाइव स्टार होटल में हिरासत में रखा गया था।