13 जनवरी 2018 - 19:08
आज का सवालः मरजा-ए-तक़लीद की शर्तें क्या हैं?

ऐसे इंसान की तक़लीद करनी चाहिए जिसमें बयान की जा रही शर्तें पाई जाती हों.......

ऐसे इंसान की तक़लीद करनी चाहिए जिसमें नीचे बयान की जा रही शर्तें पाई जाती हों।

  1. मर्द हो।
  2. बालिग़ हो।
  3. आक़िल हो (पागल, दीवाना न हो)।
  4. शिया इसना अशरी हो।
  5. हलालज़ादा हो।
  6. एहतियाते वाजिब की बिना पर ज़िंदा हो।
  7. आदिल (न्यायी) हो।
  8. फ़तवा जारी करने में मरजईयत के अहेम और सेंसेटिव (संवेदनशील) होने की वजह से एहतियाते वाजिब की बिना पर ज़रूरी है कि मुज्तहिद अपनी बाग़ी दिली चाहतों को वश में करने की ताक़त रखता है और दुनिया का लालची न हो।
  9. मुज्तहिद हो।
  10. एहतियाते वाजिब की बिना पर आलम (सबसे बड़ा आलिम) हो।