अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार अमेरिकी समाचार पत्र वॉल स्ट्रीट जनरल को इंटरव्यू देते हुए सअ्द हरीरी का कहना था कि वह हिज़बुल्लाह के साथ किसी तरह के मतभेद नहीं चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि हिज़बुल्लाह सरकार का एक हिस्सा है और सभी राजनीतिक संगठन देश में राजनीतिक स्थिरता एवं आपसी एकता को बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।
पिछले वर्ष सऊदी अरब के दबाव पर अपने पद से त्यागपत्र देने वाले प्रधानमंत्री सअद हरीरी ने इस इंटरव्यू में अपने सऊदी अरब के दौरे के बारे में ज़्यादा बात न करते हुए दावा किया है कि सऊदी अरब ने लेबनान के आंतरिक मामलों में डायरेक्ट हस्तक्षेप नहीं किया है जबकि लेबनान के दूसरे उच्च अधिकारियों नें उसी समय कहा था कि सऊदी अरब लेबनान के आंतरिक मामलात में हस्तक्षेप कर रहा है।
12 जनवरी 2018 - 18:28
समाचार कोड: 877087
हिज़बुल्लाह सरकार का एक हिस्सा है और सभी राजनीतिक संगठन देश में राजनीतिक स्थिरता एवं आपसी एकता को बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं........