अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार इराक़ की स्वयंसेवी फोर्सेस के प्रवक्ता अली अल हुसैनी का कहना है कि करकूक में मुसलमानों के खिलाफ़ कुफ्ऱ एवं शिर्क के फ़तवे देने वाले दाइश के मुफ्ती को मार दिया गया है।
उन्होंने कहा कि इराक़ी सिक्योरिटी फोर्सेज ने दक्षिणी करकूक के गाँव के क्षेत्रों में सर्च ऑप्रेशन करके अब्दुल क़ादिर अलअज़ीज़ नामी दाइश के मुफ्ती समैत कई अन्य ख़तरनाक आतंकवादियों को मार गिराया है।
अलहुसैनी का कहना है कि इराक़ी सेना और स्वयंसेवी, अलहुवैजा और उसके आसपास के क्षेत्रों में दाइश के आतंकवादियों के खिलाफ़ कार्यवाई में व्यस्त है।
उन्होंने कहा कि सेना और स्वयंसेवी फोर्सेज ने पिछले कुछ दिनों से अब तक अलहुवैजा और अलतूर के कई क्षेत्रों को आतंकवादियों से खाली करवा लिया है।
एक सप्ताह के दौरान कम से कम 20 गांव आतंकवादियों से आज़ाद कराए गए हैं।
ज्ञात रहे कि इराक़ी प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने पिछले दिनों इराक़ से आईएस आतंकियों के समापन का ऐलान करते हुए कहा था कि अब इराक़ के सभी छोटे बड़े शहरों को आतंकवादियों से पूर्ण रुप से आज़ाद करा लिया गया है।
इराक़ी सेना इस देश की सीमावर्ती क्षेत्रों में छिपे आईएस आतंकवादियों के खिलाफ़ कार्यवाई करने में व्यस्त है।
11 जनवरी 2018 - 16:01
समाचार कोड: 876908
इराक़ी सेना इस देश की सरहद क्षेत्रों में छिपे दाइशी आतंकवादियों के खिलाफ़ कार्यवाई करने में मसरूफ़ है।