अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार ईरान के चीफ़ ऑफ़ आर्मी स्टाफ़ जनरल मोहम्मद हुसैन बाक़री ने ईरान के खिलाफ़ अमेरिकी षड़यंत्रों पर बोलते हुए कहा कि इमाम खुमैनी रहमतुल्लाह अलैह ने अमेरिका को सबसे बड़ा शैतान बताया था और शैतान अपनी शैतानी हरकतों से बाज़ नहीं आएगा।
उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने षड़यंत्रों और शैतानी विचारों से बाज़ आ जाए और हमारे साथ दोस्ताना रवैया रखे हमें ऐसी कोई उम्मीद नहीं है।
जनरल बाक़री ने कहा कि अमेरिका ने अब तक दुश्मनी का हर वह दांव अपनाया जो उसके बस में था और इससे ज्यादा की ताक़त उसमें नहीं पाई जाती है और वह इससे ज़्यादा ईरान के ख़िलाफ़ कुछ नहीं कर सकता।
ईरान के चीफ़ ऑफ़ आर्मी स्टाफ़ जनरल मोहम्मद हुसैन बाक़री ने कहा कि सुप्रीम लीडर की परिपक्क रणनीति और जनता की मदद से दुश्मनों की साज़िश का पर्दा फ़ाश हो गया, उपद्रवियों के ख़िलाफ़ उचित एक्शन लिए जाएंगे और ईरानी राष्ट्र के हितों को ध्यान में रखते हुए उन पर अमल किया जाएगा।
11 जनवरी 2018 - 08:32
समाचार कोड: 876828
अमेरिका ने अब तक दुश्मनी का हर वह दांव अपनाया जो उसके बस में था और इससे ज़्यादा ईरान के ख़िलाफ़ वह कुछ कर भी नहीं सकता है......