अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले जनरल क़ासिम सुलेमानी ने आईएस को ख़त्म करने से सम्बंधित जिस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया था उसे इंस्टाग्राम ने डिलीट करके आतंकवादी संगठन आईएस के प्रति अपनी वफ़ादारी का सबूत दिया है।
ज्ञात रहे कि इस क्लिप में जनरल क़ासिम सुलेमानी ने उन लोगों को संबोधित किया है जो ईरान द्वारा इराक़ व सीरिया में आईएस आतंकियों से लड़ी जा रही जंग के बीच खामोश तमाशाई बने रहे थे।
उन्होंने इस क्लिप में कहा है कि आईएस का असली मक़सद ईरान था और इन दो देशों में तो वह अपना रास्ता साफ़ करने के लिए लड़ रहे थे।
ज्ञात रहे कि इंस्टाग्राम ने ऐसी हरकत पहली बार नहीं की अपितु इससे पहले भी वह कई बार जनरल क़ासिम सुलेमानी के पेज को ब्लॉक कर चुका है।
जनरल क़ासिम सुलैमानी द्वारा अपलोड की गई आईएस विरोधी क्लिप को इंस्ट्राग्राम ने डिलीट कर दिया।
इंस्ट्राग्राम द्वारा खुल्लम खुल्ला आईएस का समर्थन।
9 जनवरी 2018 - 17:42
समाचार कोड: 876572
इंस्टाग्राम ने ऐसी हरकत पहली बार नहीं की बल्कि इससे पहले भी वह कई बार जनरल क़ासिम सुलेमानी के पेज को ब्लॉक कर चुका है......