अबनाः अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय के पूर्व न्यायधीश तथा अंतर्राष्ट्रीय कानून संगठन यूरोप के प्रमुख महमूद रफ़अत ने कहा है कि हाल में ही सऊदी तानाशाह के दरबार के समाने प्रदर्शन करने वाले सऊदी राजकुमारों में से कुछ की हत्या की जा सकती है । उनके अनुसार सऊदी जेल में बंद इन राजकुमारों में से कुछ की हत्या की जा सकती है ताकि बाद में कोई सऊदी, मोहम्मद बिन सलमान के आगे सर उठाने की हिम्मत ना कर सके । ज्ञात रहे कि बिन सलमान की ओर से सऊदी राजकुमारों को बंदी बनाये जाने के विरुद्ध प्रदर्शन करने वाले सऊदी परिवार के यह सदस्य रियाज़ की अल हायर जेल में बंद हैं । अंदर की बातों पर विश्वास करें तो सऊदी तानाशाही लोगों के दिल में अपना डर और भय बढ़ाने के लिए इन में से कुछ लोगों की हत्या कर सकती है ।
9 जनवरी 2018 - 15:19
समाचार कोड: 876544
बिन सलमान की ओर से सऊदी राजकुमारों को बंदी बनाये जाने के विरुद्ध प्रदर्शन करने वाले सऊदी परिवार के यह सदस्य रियाज़ की अल हायर जेल में बंद हैं