अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प नें खुद को मानसिक रोगी बताए जाने पर आपत्ति जताई है।
न्यूयार्क टाइम्स की वेबसाइट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति के गलत व्यवहार के कारण उनके मानसिक स्वास्थ्य के बारे में सवाल उठे हैं। ट्रम्प ने अपने डिफ़ेंस में कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए वह सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि मुझे आलोचना करने वाले मेरे अंदर पाए जाने वाले गुणों और योग्यताओं पर प्रश्नचिन्ह लगाने का प्रयत्न कर रहे हैं। ट्रम्प ने अपने विरुद्ध लिखी जाने वाली पुस्तक फ़ाएर एंड फ़्यूरी की भी आलोचना की जिसमें ऱाष्ट्रपति पद के लिए उनकी योग्यता को लेकर चिंता जताई गई है। उन्होंने कहा कि मैं इस किताब को उसके लेखक के विचारों का परिणाम और शर्मनाक समझता हूँ।
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की ओर से आत्मनिर्णय, गलत व्यवहार, दूसरों पर आरोप और इल्जाम, दूसरों पर धौंस धमकी और दूसरों को कुछ न समझना इस बात का कारण बना कि उनके मानसिक स्वास्थय के बारे में प्रश्नचिन्ह उठें और यह समस्या वैश्विक मीडिया में चर्चा का विषय बन गई है।
8 जनवरी 2018 - 17:05
समाचार कोड: 876390
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की ओर से आत्मनिर्णय, गलत व्यवहार, दूसरों पर आरोप और इल्जाम, दूसरों पर धौंस धमकी और दूसरों को कुछ न समझना इस बात का कारण बना कि उनके मानसिक स्वास्थय के बारे में प्रश्नचिन्ह उठें और यह समस्या वैश्विक मीडिया में चर्चा का विषय बन गई है।