अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार येरूशलेम पोस्ट ने ईरान में हुए महंगाई विरोधी प्रदर्शन में फ़ितना फैलाने वाले कुछ उपद्रवियों को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का सहयोग मिलने की तरफ़ इशारा करते हुए लिखा है कि अमेरिका को अपने इस्राइल जैसे सहयोगियों के साथ मिलकर दिन रात यह कोशिश करनी चाहिए कि सही समय मिलते ही ईरान विरोधी तत्वों को हथियार पहुँचा दें।
येरुशलेम पोस्ट में ताकीद की गई है कि उपद्रवियों को हथियार बनाने के बारे में आवश्यक टेक्निकल मालूमात दिए बिना उन्हें सरकार गिराने के लिए सड़कों पर उतरने की दावत देना काफ़ी नहीं होगा, बल्कि हमें यह देखना होगा कि कौन हथियार उठाने लायक़ है, फिर उससे कांटेक्ट करके उन्हें हथियार और आवश्यक मालूमात पहुंचानी होगी।
7 जनवरी 2018 - 17:32
समाचार कोड: 876246
अमेरिका को अपने इस्राइल जैसे सहयोगियों के साथ मिलकर दिन रात यह कोशिश करनी चाहिए कि सही समय मिलते ही ईरान विरोधी तत्वों को हथियार पहुँचा दें।