अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सरकारी निवास व्हाइट हाउस मे काम करने वाले कर्मचारियों और वहाँ आने वाले मेहमानों पर निजी मोबाइल के प्रयोग पर पाबंदी लगा दी गई है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी सारा सेंडर्ज़ ने इस सम्बंध में जारी बयान में कहा कि ट्रम्प प्रशासन के लिए व्हाइट हाउस में टेक्नॉलाजी सिस्टम्ज़ की सुरक्षा और अखंडता पहली प्राथमिकता है।
रिपोर्ट के अनुसार अगले सप्ताह से व्हाइट हाउस के कर्मचारी और मेहमानों को पश्चिम शाखा में निजी मोबाइल फ़ोन रखने की अनुमति नहीं होगी।
5 जनवरी 2018 - 18:36
समाचार कोड: 875908
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सरकारी निवास व्हाइट हाउस मे काम करने वाले कर्मचारियों और वहाँ आने वाले मेहमानों पर निजी मोबाइल के प्रयोग पर पाबंदी लगा दी गई है।