अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार ज़ायोनी सेना ने आरोप लगाया है कि ग़ज़्ज़ा पट्टी से हमारी ओर मिसाइल दाग़े गए थे, जिसके जवाब में हमने वहां हमला किया है।
ज़ायोनी सूत्रों ने कहा था कि ग़ज़्ज़ा पट्टी से हमारी ओर 3 मिसाइल मारे गए हैं, अतः ज़ायोनी सेना फ़िलिस्तीन पर हर तरह की कार्यवाही कर सकती है।
इस्राइल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल के इन हमलों में अभी तक किसी के मरने या घायल होने की सूचना नहीं मिली है।
गौरतलब है इस्राईल झूठे आरोप लगा कर फिलिस्तीन पर हमले करता रहता है।