4 जनवरी 2018 - 18:15
नजफ़ के पास मिली आईएस आतंकियों की सुरंगे।

यह सुरंगे कर्बला और नजफ़ से 115 किलोमीटर की दूरी पर मिली हैं, इन सुरंगों के दहाने को इस तरह खोदा गया है कि उनका पता लगाना मुश्किल है।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः  प्राप्त सूत्रों के अनुसार ईराक़ी कमांडर ने नजफ़ अशरफ़ के पास आतंकवादी संगठन दाइश आतंकियों से जुड़ी कुछ सुरंगों को खोज निकाला है।
 यह सुरंगे कर्बला और नजफ़ से 115 किलोमीटर की दूरी पर मिली हैं, इन सुरंगों के दहाने को इस तरह खोदा गया है कि उनका पता लगाना मुश्किल है।
 इन सुरंगों के दहाने को बहुत छोटा बनाया गया था, और लोहे की एक शीट, घास फूस और मिट्टी डालकर इसके दहाने को छिपा दिया गया था।