अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार फ़िलिस्तीनी राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति की धमकियों से प्रभावित नहीं होंगे और बैतुल मुक़द्दस बिकने वाली चीज़ नहीं है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के बाद फ़िलिस्तीन को भी मदद बंद कर देने की धमकी देते हुए कहा है कि अगर फ़िलिस्तीन बातचीत के लिए तैयार नहीं तो उसकी 30 करोड़ डॉलर की मदद बंद कर दी जाएगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया में फ़िलिस्तीनी राष्ट्रपति के ऑफिस से जारी बयान में उनके प्रवक्ता ने इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि बैतुल मुक़द्दस फ़िलिस्तीन की हमेशा बाक़ी रहने वाली राजधानी है और इसे सोने और डॉलरों के बदले में बेचा नहीं जा सकता है।
4 जनवरी 2018 - 17:38
समाचार कोड: 875761
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया में फ़िलिस्तीनी राष्ट्रपति के ऑफिस से जारी बयान में उनके प्रवक्ता ने इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि बैतुल मुक़द्दस फ़िलिस्तीन की हमेशा बाक़ी रहने वाली राजधानी है, और यह सोने और अरबों डॉलरों के बदले में भी बेची नहीं जाएगी।