अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: ईरानी जनता ने आज देश के विभिन्न शहरों में विरोध प्रदर्शन करके और रैलियाँ निकाल कर पिछले कुछ दिनों में कुछ उग्र तत्वों द्वारा निजी सम्पत्ति को नष्ट करने की भरपूर निंदा की।
ईरान की स्वाभिमानी जनता ने आज सुबह ईरान के विभिन्न शहरों में रैलियाँ निकाल कर पिछले दिनों होने वाले दुश्मनों और उग्र तत्वों की साज़िशों की निंदा की साथ ही ट्रम्प, अमेरिका और इस्राईल नीतियों की आलोचना करते हुए इस्लामी इंक़ेलाब और सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई के प्रति अपनी निष्ठा का ऐलान किया।
प्रदर्शनकारियों ने जिनकी संख्या लाखों में थी अमेरिका मुर्दाबाद, इस्राईल मुर्दाबाद के नारे लगाए और उग्र तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग करते हुए आर्थिक समस्याओं के निदान और बेरोज़गारी दूर करने पर बल दिया।
पिछले दिनों होने वाली घटनाओं के विरुद्ध गुरूवार और जुमे को भी ईरान के विभिन्न शहरों में प्रदर्शन किए जाऐंगे।
पिछले दिनों जब कुछ उग्र तत्वों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन को उग्र रूप देने की कोशिश की तो पश्चिमी मीडिया खास कर बीबीसी और सीएनएन ने इस छुटपुट घटनाओं को खूब उछाला लेकिन जब बुधवार को इन उग्र तत्वों के विरुद्ध पूरे ईरान में घोर प्रदर्शन हुए तो बीबीसी और ... को मानो साँप सूंघ गया। इससे पता चलता है कि कि यह कोई आज़ाद मीडिया नहीं बल्कि ब्रिटेन की सरकारी ऐजेंसी है जो उसकी राजनीति और इशारों पर चलती है।
ज्ञात रहे कि पिछले पाँच दिनों के दौरान ईरान के विभिन्न शहरों में मंहगाई और आर्थिक स्थिति के विरुद्ध शांतिपूर्वक प्रदर्शन किए गए जिसमें जनता ने सरकार से महंगाई और बेरोज़गारी से निपटने की मांग की लेकिन इन प्रदर्शनों में कुछ शरारती तत्व शामिल हो गए जिनका उद्देश्य विभिन्न शहरों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन को उग्र रूप देना था।
ईरानी जनता की होशियारी से विदेशी षणयंत्र विफल:
अमेरिका, इस्राईल मुर्दाबाद के नारों से गूँज उठा ईरान।
4 जनवरी 2018 - 07:00
समाचार कोड: 875663