2 जनवरी 2018 - 17:19
हमास की धमकी से ज़ायोनियों में खलबली

ज्ञात रहे कि पिछले सप्ताह हमास ने एक अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थ के द्वारा ज़ायोनियों को पैग़ाम भेजा था कि ग़ज़्ज़ा पट्टी को घेर कर और अन्य किसी भी प्रकार के हमले की फ़िक्र को अपने दिमाग़ से निकाल दें।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः   प्राप्त सूत्रों के अनुसार हमास की धमकी से ज़ायोनियों में हलचल मच गई है।
 ज्ञात रहे कि पिछले सप्ताह हमास ने एक अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थ के द्वारा ज़ायोनियों को पैग़ाम भेजा था कि ग़ज़्ज़ा पट्टी को घेर कर और अन्य किसी भी प्रकार के हमले की फ़िक्र को अपने दिमाग़ से निकाल दें।
 इसलिए कि अगर ऐसा होता है तो ग़ज़्ज़ा एटम बम बनकर इस्राइल के सर पर गिरेगा।
जिसके बाद ज़ायोनी सरकार में खलबली मच गई, और उन्होंने बयान दिया है कि ग़ज़्ज़ा पट्टी में एक बार फिर युद्ध शुरु होने के हालात हैं।