1 जनवरी 2018 - 18:34
इराकी जनता, आयतुल्लाह ख़ामेनई, ईरानी सरकार व जनता की आभारीः नुजबा मूव्मेंट

इराक के नुजबा मूव्मेंट के जनरल सिक्रेटरी शेख अकरम अल-कअबी ने इराक़ में हज़रत आयतुल्लाह ख़ामेनई के प्रतिनिधि आयतुल्लाह हुसैनी से.............

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार इराक के नुजबा मूव्मेंट के जनरल सिक्रेटरी शेख अकरम अल-कअबी ने इराक़ में हज़रत आयतुल्लाह ख़ामेनई के प्रतिनिधि आयतुल्लाह हुसैनी से मुलाक़ात की और कहा की कि इराकी जनता, आयतुल्लाह ख़ामेनई, ईरानी सरकार व जनती की आभारी है कि जिन्होंने आईएस की नाबूदी में हर सम्भव मदद की।
आयतुल्लाह हुसैनी ने भी नुजबा मूव्मेंट को आईएस को इराक से भगाने और रौज़ों की सुरक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर मुबारकबाद दी और हश्दुश शअबी की कुरबानियों को भी सराहा।
उन्होंने हज़रत आयतुल्लाह सीसतानी के नेतृत्व के साये में इराकी जनता की प्रगति के लिए दुआ की।