31 दिसंबर 2017 - 17:51
अमेरिकी पुलिस के अत्याचार।

अमेरिकी पुलिस ने दो हज़ार सत्तरह में ग्यारह सौ से अधिक हत्या की घटनाऐं अंजाम दी हैं।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: अमेरिकी पुलिस ने दो हज़ार सत्तरह में ग्यारह सौ से अधिक हत्या की घटनाऐं अंजाम दी हैं।
रिपोर्ट के अनुसार मैपिंग पुलिस वायलैंस रिसर्च सेंटर ने घोषणा की है कि दो हज़ार सत्तरह की छब्बीस दिसम्बर तक अमेरिकी पुलिस ने एक हज़ार एक सौ उन्तीस लोगों की हत्या की थी। इस रिसर्च सेंटर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पुलिस ने हत्या की जो ग्यारह सौ उन्तीस वारदातें अंजामदी हैं, उनमें अधिकतर घटनाऐं ऐसी हैं कि जिसमें पुलिस हत्या करने से बच सकती थी।