अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः सूत्रों के अनुसार UNISEF, W H O और W S P ने एक बयान जारी कर के ऐलान किया है कि यमन में जारी युद्ध उस देश में मानव संकट पैदा कर रहा है।
इस रिपोर्ट के अनुसार यमन की 85 प्रतिशत लोग और एक करोड़ 13 लाख बच्चों को तुरंत मदद की आवश्यकता है।
इस बयान में कहा गया है कि कम से कम 40 प्रतिशत यमनी नागरिक सही खानपान के लिये एवं एक करोड़ 6 लाख लोग पीने के लिए पानी और सेहत की समस्याओं से घिरे हैं।
इस बयान में कहा गया है कि सऊदी संगठन यमन में ईंधन पहुंचाने में रुकावट बन रहा है, जिसकी वजह से मेडिकल से रिलेटेड सहूलियात पहुंचाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विश्व संगठनों ने पीने के लिए पानी की कमी को कई बीमारियों के फैलने एवं सैकड़ों लोगों के मरने का कारण बताया है।
ज्ञात रहे कि अरब अमेरिकी संगठन ने मार्च 2015 से यमन में ज़मीनी, हवाई एवं समुद्री हमलों का सिलसिला जारी किया हुआ है, जिसके परिणाम स्वरुप 13 हज़ार यमनी शहीद हो चुके हैं, एवं हज़ारों नागरिक घायल हो गए हैं।
31 दिसंबर 2017 - 17:45
समाचार कोड: 875141