30 दिसंबर 2017 - 11:35
ईरान के विरुद्द अमेरिका और इस्राईल की नई रणनीति।

अमेरिकी व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा है ईरान का मुक़ाबले करने के संबंध में अमेरिका और इस्राईल ने चार कमेटियाँ बनाए जाने पर सहमति जताई है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: अमेरिकी व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा है ईरान का मुक़ाबले करने के संबंध में अमेरिका और इस्राईल ने चार कमेटियाँ बनाए जाने पर सहमति जताई है।
स्पोटिंग न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार व्हाइट हाउस ने ऐलान किया कि अमेरिका और इस्राईल ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके अंतर्गत ईरान का मुकाबला करने के लिए चार कमेटियाँ बनाई जाऐंगी। इन कमेटियों का काम ईरान के अंदर अस्थिरता उत्पन्न करना है। ईरान के शांतिपूर्वक परमाणु प्रोग्राम, मीसाइल सिस्टम, और सीरिया व लेबनान पर ईरान की सरगरमियों पर निगाह रखना है। इस्राईल के चैनल10 ने कल ऐलान किया था कि अमेरिका और इस्राईल क्षेत्र में ईरान के प्रभाव को कम करने और साझा कमेटियाँ बनाए जाने पर एकमत हो गए हैं और इस बारे में अमेरिका को उसके अरब सहयोगियों का समर्थन भी प्राप्त है जिसमें सऊदी अरब सबसे आगे है।