अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार अफ़ग़ान तालिबान ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि अमेरिका अपने सैनिकों के अफ़ग़ानिस्तान में अपराध के हवाले से अंतरराष्ट्रीय अदालत की जाँच में रुकावटें डाल रहा है।
अफ़ग़ान तालिबान के बयान के अनुसार अमेरिका इसी तरह किसी भी संगठन या गिरोह को इस बात की आज्ञा नहीं दे रहा कि वह पिछले 70 सालों से फ़िलिस्तीनियों पर हुए इस्राइली अत्याचार की जांच करें।
बयान में कहा गया है कि जब अंतर्राष्ट्रीय अदालत इस्राइली अत्याचार के ख़िलाफ कोई क़दम उठाती है या फ़िलिस्तीनियों की हालत के बारे में बात करती है तो अमेरिका उनके ख़िलाफ़ सख्ती करता है और इस बात की आज्ञा नहीं देता है कि अवैध ज़ायोनि राष्ट्र के ख़िलाफ़ किसी भी तरह का हुक्म जारी किया जाए।
अफ़ग़ान तालिबान ने पिछले 16 सालों से अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी की ओर इशारा करते हुए कहा है कि अमेरिकियों ने अफ़ग़ानिस्तान पर क़ब्ज़ा करते हुए पहले दिन से ही सूत्रों को अपने कंट्रोल में लिया हुआ है जिसके कारण मज़लूम अफ़ग़ानियों की आवाज़ दब गई है।
अफ़ग़ान तालिबान ने अपने बयान में कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी से इस देश की जनता अत्याचार, ग़रीबी और अन्य बहुत सी समस्याओं का सामना कर रही है अतः इन समस्याओं से बाहर निकलने के लिए अफ़ग़ानी जनता को अमेरिकी सेना के ख़िलाफ़ आवाज़ उठानी है।
29 दिसंबर 2017 - 14:32
समाचार कोड: 874779
अफ़ग़ान तालिबान के बयान के अनुसार अमेरिका इसी तरह किसी भी संगठन या गिरोह को इस बात की आज्ञा नहीं दे रहा कि वह पिछले 70 सालों से फ़िलिस्तीनियों पर हुए इस्राइली अत्याचार की जांच करें।