28 दिसंबर 2017 - 17:43
2017 यमनी बच्चों के लिए दुख दर्द से भरा सालः यूनिसेफ

यूनिसेफ़ ने यमन में मानवाधिकारों विशेष कर बाल अधिकारों पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता पर बल दिया और मांग की है कि यमन में स्कूलों, अस्पतालों, आवासीय क्षेत्रों एवं मकानों को हमलों का निशाना न बनाया जाए.....

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः  प्राप्त सूत्रों के अनुसार बच्चों के अधिकारों की अंतर-राष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ़ ने एक रिपोर्ट में 2017 को यमनी बच्चों के लिए भीषण दुख और संकट से भरा वर्ष बताते हुए ऐलान किया है कि यमन पर सऊदी अरब के हमलों से इस देश में चिकित्सालयों के तबाह होने के अलावा अनेक तरह की बीमारियां फैल गई हैं, जिसके परिणाम स्वरुप यमन के बच्चों कों खतरनाक बीमारियों का सामना करना पड़ा है।
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि केवल दिसंबर के महीने में यमन में 80 से अधिक बच्चे शहीद एवं घायल हुए हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यमन के विभिन्न क्षेत्रों में दो करोड़ सत्तर लाख बच्चे युद्ध के परिणाम स्वरुप अपनी पढ़ाई छोड़ देने पर मजबूर हुए हैं।
अंतर्राष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ़ ने यमन में मानवाधिकारों विशेष कर बाल अधिकारों पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता पर बल दिया और मांग की है कि यमन में स्कूलों, अस्पतालों, आवासीय क्षेत्रों एवं मकानों को हमलों का निशाना न बनाया जाए।