अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: अफ़ग़ान सूत्रों का कहना है कि आज गुरूवार की सुबह अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में आवा न्यूज़ एजेंसी के कार्यालय पर एक आत्मघाती हमला किया गया जिसमें 40 लोग शहीद हो गए और 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
विस्फ़ोट उस समय हुआ जब वहाँ एक सम्मेलन हो रहा था मृतकों और घायलों में अधिकतर वही लोग हैं जो सम्मेलन में उपस्थित थे प्रोग्राम में शामिल होने वाले शिया समुदाय से सम्बंध रखते थे।
अफ़ग़ानी शासन नें धमाके की पुष्टि की है लेकिन घायल या मरने वालों की संख्या के बारे में अभी कुछ नहीं बताया है। अभी तक किसी गुट ने हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।
28 दिसंबर 2017 - 17:16
समाचार कोड: 874656
विस्फ़ोट उस समय हुआ जब वहाँ एक सम्मेलन हो रहा था मृतकों और घायलों में अधिकतर वही लोग हैं जो सम्मेलन में उपस्थित थे।