अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार रूस के सेंट पीटर्स बर्ग में धमाके से 10 लोग घायल हो गए हैं।
रूसी मीडिया क् अनुसार सेंट पीटर्स बर्ग के सुपर मार्केट में धमाका हुआ जिसके कारण 10 लोग घायल हो गए जिन्हें करीबी अस्पताल में पहुँचा दिया गया है। 200 ग्राम की विस्फ़ोटक सामग्री एक बैग में सुपर मार्केट के स्टोरेज एरिया में रखा गया था।
धमाके के बाद पुलिस नें घटनास्थल को घेरे में ले कर सुपर मार्केट को ख़ाली करवा लिया है। अभी तक धमाके की जिम्मेदारी किसी भी गुट ने कुबूल नहीं की है।
28 दिसंबर 2017 - 06:08
समाचार कोड: 874561
रूस के सेंट पीटर्स बर्ग में धमाके से 10 लोग घायल हो गए हैं।