अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बहरैन के विभिन्न क्षेत्रों में जनता ने प्रदर्शन करके 6 नागरिकों के फाँसी की सज़ा सुनाए जाने पर कड़ा विरोध जताया।
बहरैन की सैन्य अदालत ने सोमवार को अपने फैसले में 6 बहरैनी नागरिकों को बेबुनियाद आरोप लगा कर फाँसी की सज़ा सुनाई है। सैन्य अदालत ने जिन 6 नागरिकों को मौत की सजा सुनाई है उन पर आरोप लागाया है कि उन्होंने बहरैनी सेना कमांडर के क़त्ल की योजना बनाई थी।
अलमेनार टीवी चैनल के अनुसार बहरैनी सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए शक्ति का अंधाधुंध प्रयोग किया। बहरैन के उल्मा परिषद के सदस्य शेख हसन असफ़ूर ने अदालती फ़ैसले की निंदा करते हुए कहा कि सैन्य अदालत का आम नागरिकों के खिलाफ फाँसी की सज़ा का फैसला वास्तव में बहरैनी जनता और राजनीतिक विरोधियों को अत्याचार का निशाना बनाए जाने का एक संदेश है
सैन्य अदालत अब देश में सभी प्रकार की गतिविधियों को कुचलने पर आमादा हैं सोमवार और मंगलवार के मध्यरात्रि में भी बहरैनी जनता ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करके अदालती फ़ैसले की निंदा की।
28 दिसंबर 2017 - 05:57
समाचार कोड: 874560