27 दिसंबर 2017 - 14:59
क़ुद्स मुद्दे पर अरब देशों की चुप्पी बनी ट्रम्प के दुस्साहस का कारण।

"क़ुद्स और फ़िलीस्तीनियों के बारे में अरब देशों का पक्ष हमेशा कमजोर और बेअसर रहा है।"

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: लेबनान के विदेश मंत्री जबरान बासील ने अलमयादीन टीवी चैनल से बाचतीच करते हुए कहा, "क़ुद्स और फ़िलीस्तीनियों के बारे में अरब देशों का पक्ष हमेशा कमजोर और बेअसर रहा है।" उन्होंने कहा, अरब देशों में एकता नहीं पाई जाती। अरब देशों की इसी चुप्पी के कारण ट्रम्प क़ुद्स के बारे में ऐसा अपमानजनक कदम उठा सका।
लेबनान सऊदी अरब और अन्य सभी अरब देशों का दोस्त है और वह सभी से अच्छे संबंधों की कामना करता है।