27 दिसंबर 2017 - 14:46
अमेरिका द्वारा आईएस आतंकियों का यूरोप स्थानांतरण।

तकफ़ीरी आतंकवादी संगठन दाइश ने अमेरिका और उसके साथियों की माली मदद और असलहे से मदद प्राप्त करके ईराक़ एवं सीरिया में अत्यधिक ज़ुल्म किए हैं।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार इराक़ एवं सीरिया में आईएस की हार के बाद अमेरिका और उसके सहयोगी एक समझौते के तहत हजारों आईएस आतंकियों  को तुर्की के रास्ते यूरोप पहुंचने का मौका दे रहे हैं।
अमेरिकी समाचार पत्र बिज़नेस इनसाइडर ने लिखा है कि आतंकवादियों ने पैसे और रिश्वत देकर गै़र कानूनी रूप से यूरोप जाने का रास्ता चुना ।
तकफ़ीरी आतंकवादी संगठन दाइश ने अमेरिका और उसके साथियों से आर्थिक मदद और हथियार प्राप्त करके इराक़ एवं सीरिया में अत्यधिक अत्याचार किए हैं।