27 दिसंबर 2017 - 12:52
ईरान ने की यमन पर सऊदी हमले की कड़ी निंदा।

जब भी सऊदी अरब युद्ध के मैदान में या विभिन्न क्षेत्रों में किसी ऑपरेशन में नाकाम होता है तो वह अपने बदले की आग यमन पर हमले करके बुझाता है जिसके परिणामस्वरूप अनेक मासूम बच्चे और बेगुनाह महिलाओं सहित आम नागरिक शहीद और घायल होते हैं।

अहलेबैत न्यूज एजेंसी अबना: प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम कासिमी ने कहा है कि सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने यमन के एक बाजार पर बमबारी की है जबकि पिछले कई दिनों से वह यमन के विभिन्न क्षेत्रों को लगातार अपनी बर्बरता का निशाना बनाए हुए है। जिसके परिणामस्वरूप महिलाएं और बच्चों सहित दर्जनों यमनी शहीद और घायल हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि जब भी सऊदी अरब युद्ध के मैदान में या विभिन्न क्षेत्रों में किसी ऑपरेशन में नाकाम होता है तो वह अपने बदले की आग यमन पर हमले करके बुझाता है जिसके परिणामस्वरूप अनेक मासूम बच्चे और बेगुनाह महिलाओं सहित आम नागरिक शहीद और घायल होते हैं।
यह एक दुखद और आश्चर्य की बात है कि इन हमलों में अमेरिका के घातक हथियारों का इस्तेमाल किया जाता है और कोई इसके बारे में किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दिखाता।