25 दिसंबर 2017 - 09:29
तुर्क राष्ट्रपति सूडान की राजधानी ख़रतूम पहुँच गए

तुर्क राष्ट्रपति रजब तैयब उर्दग़ान सूडान के राष्ट्रपति और दूसरे सरकारी उच्च अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय और विश्व मामलात पर भी बातचीत करेंगे।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब उर्दग़ान सूडान की राजधानी ख़रतूम पहुँच गए हैं।
 राष्ट्रपति उर्दग़ान इस यात्रा में सूडान की सरकार से सूडान और तुर्की के बीच राजनीतिक एवं आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के बारे में बातचीत करेंगे।
 तुर्क राष्ट्रपति रजब तैयब उर्दग़ान सूडान के राष्ट्रपति और दूसरे सरकारी उच्च अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय और विश्व मामलात पर भी बातचीत करेंगे।