अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सीएनएन के साथ बातचीत करते हुए दावा किया है कि कई देश अपने दूतावास बैतुलमुक़द्दस ट्रांसफ़र करने पर विचारविमर्श कर रहे हैं।
नेतन्याहू ने कहा है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बैतुलमुक़द्दस को इस्राईल की राजधानी मान कर कई देशों के लिए बैतुलमुक़द्दस में दूतावास खोलने का रास्ता आसान कर दिया है।
इस्राईली प्रधानमंत्री का यह बयान उस समय सामने आया जब संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली के 128 देशों ने अमरीकी फ़ैसले के विरुद्ध वोट दिया है।
24 दिसंबर 2017 - 18:23
समाचार कोड: 874029
इस्राईली प्रधानमंत्री का यह बयान उस समय सामने आया जब संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली के 128 देशों ने अमरीकी फ़ैसले के विरुद्ध वोट दिया है।