24 दिसंबर 2017 - 09:39
जनरल बाक़री ने दी विदेशी सैन्य प्रमुखों को नए साल के आगमन पर बधाई।

ईरान के सशस्त्र सेना के प्रमुख ने विश्व भर के सैन्य प्रमुखों को एक संदेश जारी करते हुए हज़रत ईसा अलैहिस्सलाम के जन्मदिवस और नए साल के आगमन पर मुबारकबाद प्रस्तुत की है

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: ईरान की सशस्त्र सेना के प्रमुख मेजर जनरल मोहम्मद बाकरी ने दुनियाभर के सैन्य प्रमुखों के नाम एक विशेष संदेश जारी किया है जिसमें हज़रत ईसा के शुभ जन्मदिवस और नए साल 2018 के आगमन पर मुबारकबाद दी गई है।
मेजर जनरल “मोहम्मद हुसैन बाक़री” ने अपने संदेश में विश्व सैन्य प्रमुखों को विशेष कर अपने ईसाई समकक्षों के लिए शुभकामनाएं की है।
उन्होंने कहा कि अल्लाह के संदेश को लाने वाले महान पैगम्बरों की शिक्षा का पालन करने से विश्व स्तर पर अमन और शांति में बढ़ोत्तरी होगी और दुनिया के सामने आने वाले अत्याचार जुल्म और आतंकवाद जैसे ख़तरो का समाप्त किया जा सकता है।
उन्होंने वर्तमान में अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा किए जाने वाले शैतानी प्रोपगंडों की निंदा करते हुए कहा कि क़ुद्स इस्लामी देश फ़िलिस्तीन की असली राजधानी है और मुसलमानों का पहला क़िब्ला है।
जनरल बाक़री ने आगे कहा कि दुनिया के सभी राष्ट्र ज़ायोनी शासन के अत्याचारों के विरुद्ध एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाए खड़े हैं।