अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: प्राप्त सूत्रों के अनुसार अमरीका के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले चौबीस घंटों में कई जगह फ़ायरिंग की घटनाऐं हुईं जिसमें 13 की मौत और 34 घायल हो गए।
रिपोर्ट के अनुसार अमरीका में गुरूवार की रात 12 बजे समाप्त होने वाले 24 घंटे के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में फ़ायरिंग की एक सौ दो घटनाऐं सामने आईं जिनमें इकत्तीस लोग हताहत और इकसठ अन्य घायल हुए थे जबकि बाद के चौबीस घंटे के दौरान सामने आने वाली फ़ायरिंग की घटनाओं में कम से कम 13 लोग हताहत और चौंतीस अन्य घायल हुए हैं।
ज्ञात रहे कि अमरीका में हथियार रखने की आज़ादी के कारण आए दिन फ़ायरिंग की घटनाऐं सामने आती हैं और परिणाम स्वरूप हर साल हज़ारों की संख्या में लोग मारे जाते हैं।
24 दिसंबर 2017 - 04:53
समाचार कोड: 873894
अमरीका में हथियार रखने की आज़ादी के कारण आए दिन फ़ायरिंग की घटनाऐं सामने आती हैं और परिणाम स्वरूप हर साल हज़ारों की संख्या में लोग मारे जाते हैं।