अबनाः ईरानी विदेशमंत्रालय ने बहरैनी विदेशमंत्री की बकवास पर कड़ा रूख अपनाते हुए सख्त लहजे में बहरैन को फटकार लगाई हुए कहा है कि बहरैन अपनी औकात में रह कर बात करे।
गौरतलब है बहरैन के विदेश मंत्री खालिद बिन अहमद अल-खलीफा ने कहा था कि फ़िलिस्तीन में जो कुछ हो रहा है वह ईरान के विरूद्ध हमारी लड़ाई की तुलना में एक छोटा सा इशू है।
राजनीतिक हल्को में बहरैनी मंत्री द्वारा बैतुल मुक़द्दस पर की गई इस टिप्पणी को अपमानजनक कहा गया था।
ग़ौरतलब है कि इससे पहले सितंबर में बहरैनी राजा हम्द बिन ईसा आले-खलीफा ने इस्राईल के बहिष्कार की निंदा की थी और दिसम्बर में बहरैन से एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल ने इस्राईल का दौरा किया था। बहरैन और इस्राईल इस बात से सहमत हैं कि ईरान सुरक्षा के लिए खतरा है।
24 दिसंबर 2017 - 04:43
समाचार कोड: 873893
ईरानी विदेशमंत्रालय ने बहरैनी विदेशमंत्री की बकवास पर कड़ा रूख अपनाते हुए सख्त लहजे में बहरैन को फटकार लगाई हुए कहा है कि बहरैन अपनी औकात में रह कर बात करे।