अबनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव को सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा चारा घोटाले के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद कांग्रेस ने कहा है कि इसके कारण राजद के साथ उसके गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा. कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि कानून अपना काम करेगा. पार्टी ने यह भी मांग की कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी वाले जांच दल से सृजन मामले की भी जांच कराई जानी चाहिए, क्योंकि पार्टी का मानना है कि चारा घोटाले और इस मामले का आधार एक ही है. उन्होंने कहा कि सृजन घोटाले में भी सरकारी कोष के दुरूपयोग का आरोप है. उन्होंने कहा कि भाजपा यदि यह मानती है कि आज का जो फैसला रांची अदालत ने सुनाया है, सही है तो इसका भी वही बुनियादी आधार है, जो सृजन मामले में पूरी तरह से लागू होता है. मनीष तिवारी ने साथ ही आरोप लगाया कि सीबीआई सरकार के मन मुताबिक काम करने वाले तोते की तरह बर्ताव कर रही है।
23 दिसंबर 2017 - 19:08
समाचार कोड: 873850
लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद कांग्रेस ने कहा है कि इसके कारण राजद के साथ उसके गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा.