अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार इस्लामी राष्ट्र ईरान की राजधानी तेहरान में नमाज़े जुमा आयतुल्लाह इमामी काशानी ने पढ़ाई जिसमें लाखों मोमेनीन ने शिरकत की।
आयतुल्लाह इमामी काशानी ने यमन से रियाद पर दाग़े गए मिसाइल की ओर इशारा करते हुए कहा कि ईरान से यमन मिसाइल पहुंचाना मुमकिन नहीं है, क्योंकि यमन को 10 देशों ने अपने घेरे में ले रखा है,और यह मिसाइल ईरानी होने का कोई सबूत भी नहीं है।
उन्होंने कहा कि यमन के पास अपने मिसाइल हैं, यमनी फोर्सेस को दूसरी जगह से मिसाइल मिल रहे हैं और उन्हें रियाद पर दाग़ा जा रहा है। यमनी जनता को अपनी रक्षा का पूरा अधिकार है।
यमनी मिसाइल के बारे में अमेरिका के ईरान पर आरोप झूठे हैं, उन्होंने कहा कि अमेरिका बिलावजह के आरोपों के द्वारा इस्लामी देशों को आपस में लड़ाने की साज़िश रच रहा है।
साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका खरबों डॉलर के हथियार सऊदी अरब को बेच रहा है और इन हथियारों को मुसलमानों के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित भी कर रहा है।
आयतुल्लाह इमाम काशानी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बैतुल मुक़द्दस को इस्राइल की राजधानी घोषित करके एक ऐसी ग़लती की है कि अंतर्राष्ट्रीय संगठन की जनरल असेंबली ने उस पर रोक लगाते हुए अमेरिका की धमकियों को भी नज़रअंदाज़ कर दिया है, परिणामस्वरूप अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रपति ट्रंप का अपमान हुआ है।
23 दिसंबर 2017 - 18:01
समाचार कोड: 873833
साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका खरबों डॉलर के हथियार सऊदी अरब को बेच रहा है और इन हथियारों को मुसलमानों के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित भी कर रहा है।