अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार रूसी राष्ट्रपति के विशेष दूत का कहना है कि अमेरिका को चाहिए कि सीरिया से अपनी सेना को वापस बुला लें, क्योंकि अब सीरिया में अमेरिकी सेना कि रूके रहने का कोई औचित्य नहीं है।
रूसी राष्ट्रपति के विशेष दूत का कहना था कि सीरिया में अमेरिकी सेना की मौजूदगी के बारे में वाशिंगटन के बहाने क़ुबूल करने के क़ाबिल नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि अमेरिकी सैनिकों की सीरिया में मौजूदगी को किसी भी सूरत में क़ुबूल नहीं किया जाएगा और उनका वहां रूके रहना गै़र क़ानूनी है।
ज्ञात रहे की ईराक़ और सीरिया से पूर्ण रुप से दाइश आतंकियों का समापन हो गया है, अतः अब दोनों देशों का कोई भी शहर दाइश आतंकवादियों के क़ब्ज़े में नहीं है।
22 दिसंबर 2017 - 17:06
समाचार कोड: 873695
उन्होंने कहा कि अमेरिकी सैनिकों की सीरिया में मौजूदगी को किसी भी सूरत में क़ुबूल नहीं किया जाएगा और उनका वहां रूके रहना गै़र क़ानूनी है।