अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार इराक़ की फ़ोर्सेस और दाइश आतंकियों के बीच 5 घंटे तक लगातार शदीद झड़प हुई जिसमें 5 दाइश आतंकी मार दिए गए, और अन्य घायल हो गए।
सूत्रों के अनुसार इराक़ी फोर्सेस और हश्दुश्शअबी ने दाइश आतंकवादियों की बारूद से भरी एक गाड़ी को बर्बाद कर दिया जबकि एक बक्तरबंद गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया।
ज्ञात रहे की सीरिया से मिली हुई सरहद पर पिछले शुक्रवार को भी दाइश आतंकियों ने हमला किया था जिसे इराक़ी फ़ोर्सेस ने नाकाम बना दिया था,और आतंकवादियों को मार दिया या घायल कर दिया था।
इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अल एबादी ने इराक़ से दाइश आतंकियों के पूर्णतः समापन का एलान करते हुए कहा था कि ईराक़ का कोई शहर और गांव दाइश आतंकियों के क़ब्ज़े में नहीं रहा।
इराक़ी फोर्सेस ने देश से ज़ायोनी आतंकवादी गिरोह का ख़ात्मा कर दिया है। प्रधानमंत्री का कहना था कि हमें एक ऐसे दुश्मन से वास्ता पड़ा था जो हमारी संस्कृति को बर्बाद कर रहे थे, लेकिन हमने अपनी एकता के द्वारा दाइश को हरा दिया।
इराक़ के सभी छोटे बड़े शहरों से दाइशआतंकवादियों का समापन कर दिया गया है, और अब इराक़ के किसी भी क्षेत्र में दाइश का क़ब्ज़ा नहीं है।
21 दिसंबर 2017 - 17:49
समाचार कोड: 873534