अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार यमन के एक आवासीय क्षेत्र पर सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने वहशियाना बमबारी की जिसके परिणाम स्वरुप 15 यमनी नागरिक शहीद हो गए हैं ।
सूत्रों के अनुसार शहीद होने वालों में महिलाएं एवं बच्चे भी हैं।
ज्ञात रहे कि आए दिन सऊदी अरब के विमान यमन के विभिन्न क्षेत्रों पर बमबारी कर उन पर हमला करते रहते हैं, जबकि विश्व संगठन खामोश तमाशाई बना हुआ है, यह ऐसी हालत में है कि यमन की सेना की ओर से एक मिसाइल भी सऊदी अरब पर दाग़ा जाता है तो यह शक्तियां हंगामा मचा देती हैं।
ज्ञात रहे कि सऊदी अरब की ओर से यमन के भगोड़े राष्ट्रपति अब्द रब्बुह मंसूर हादी को वापस सत्ता में लाने की कोशिश की जा रही है इसलिए सऊदी युद्धक विमान प्रतिदिन बिना बात के निहत्ते यमनी नागरिकों पर बमबारी करते रहते हैं।
यमन के सूत्रों के अनुसार सऊदी अरब और अमेरिका के हमलों में यमन में शहीद होने वाले और घायलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, और 35415 तक पहुंच गई है।
21 दिसंबर 2017 - 13:22
समाचार कोड: 873518
यमन के सूत्रों के अनुसार सऊदी अरब और अमेरिका के हमलों में यमन में शहीद होने वाले और घायलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, और 35415 तक पहुंच गई है।